अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ,3 अलग अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ,3 अलग अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही में गांजा बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई*।

▪️ *आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे।*

▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।*

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 23.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति एवं एक महिला अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास, टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास सारथी पारा तथा टप्पा तालाब के बाजू दाई दीदी भवन सारथी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्दू देवांगन, महेश सारथी एवं मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी बताया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गांजा का अवैध भंडारण एवं बिक्री।

▪️ घटनास्थल :

1. शिवनाथ नदी रोड मुक्तिधाम के पास, दुर्ग।

2. टप्पा तालाब के बाजू सुलभ शौचालय के पास, सारथी पारा, दुर्ग।

3. टप्पा तालाब के बाजू दाई दीदी भवन के पास, सारथी पारा, दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. चन्दू देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 02, दुर्ग।

2. महेश सारथी, उम्र 56 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला, दुर्ग।

3. मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी, उम्र 26 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा एवं कीमत पृथक प्रकरण अनुसार)।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन अथवा भंडारण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations