नटराज डांस एंड फिटनेस एकेडमी द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...
21 जून रविवार की सुबह कर्मचारी नगर के ऑफिस गार्डन में नटराज डांस एंड फिटनेस अकेडमी द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें, जागृति महिला समिति की अध्यक्ष सविता रजनीश वर्मा एवं सदस्य तथा आदर्श महिला समिति की अध्यक्ष इंदु थोक एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संरक्षण किरण सुखदेवे एवं सूरज आयुर्वेद सेवा आश्रम के संस्थापक एवं चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र विश्वास द्वारा किया गया। अकादमी की संस्थापक एवं गुरु डॉक्टर पी. आर्निका विश्वास ने कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को योग की बारीकियों के बारे में बताया। अकादमी की ओर से एकल एवं सामूहिक योग की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत में डॉ. पी. आर्निका विश्वास द्वारा अपनी अकादमी की ज्योति वासनिक, मंजुलता, टी पदमा, अधिवक्ता संगीता सिंह, रुक्मणी वर्मा, सूर्यकला, टी सुनीता राव, भारती राजपूत, अनिमा पात्रा, निवेदिता पात्रा, अनामिका गोयल, इंदु जैन, स्मिता सारथी और अकादमी के बाकी विद्यार्थी जो कि उनका सपोर्ट सिस्टम भी है और समस्त कॉलोनी वासियों को धन्यवाद किया।

Facebook Conversations