यादव भवन और यादव छात्रावास जल्दी ही बनेंगे- डा. रमन सिंह
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

(ऐतिहासिक यादव मेला का समापन हर्षोल्लास एवं गौरवमयी रहा)

राजनांदगांव:- ्जिला सर्व यादव समाज  राजनांदगांव का यादव मेला,सांस्कृतिक कार्य क्रम एवं यादव गौरव सम्मान का समापन समारोह कार्य क्रम गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में रखा गया था यहां कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं समाज के लिए बहुत ही गौरव पूर्ण रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मा.डा. रमन सिंह जी ने कहा बहुत ही जल्दी जिला कोसरिया यादव समाज का भवन और साथ ही यादव छात्रावास भवन बनने की घोषणा करते हुए यादव समाज को सबसे ज्यादा कर्मवीर योध्दा बताया। 3 दिवसीय विराट आयोजन के समाज को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा आयोजन संस्कार धानी राजनांदगांव में पहली बार हुआ है जो समाज की एकता और शौर्यता को दर्शाता है और भगवान कृष्ण तो ब्रम्हांड का नायक है जिसकी पूजा यादव ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज करते हैं ये यादव समाज के लिए गौरव की बात है। कार्य क्रम के विशिष्ट अतिथि मा. संतोष पांडे जी ने राम और कृष्ण को एक बताते हुए उनके द्वारा बताये गीतासार को अपने व्यवहार में लाने की अपील की और साथ ही हर संभव छ. ग. सरकार को यादव समाज के उत्थान में साथ बताया प्रदेश स्तरीय मांग को अविलम्ब मंत्री मंडल के बीच रखने का संकल्प लिया। कार्य क्रम के अध्यक्ष और यादव समाज के गौरव मा. मधुसूदन यादव पूर्व सांसद वर्तमान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला यादव समाज के संरक्षक ने कहा कि आज का ऐसा आयोजन यादवी एकता का प्रतीक और अन्य समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है पिछले 20 वर्षों से समाज नें एक अलग ही पहचान बनाया है। ये समाज के कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित प्रमुखों का श्रेय है। समाज में प्याप्त संकीर्ण और पुराने विचारधाराओं से ऊपर उठकर नये परिवर्तन के साथ कदम बढ़ाने की बात कही अब समाज के उत्थान में कोई कमी नहीं आयेगी और संगठित समाज ही विकास के रास्ते का हमसफर होना बताया। प्रदेश स्तरीय 4 सूत्रीय मांग के लिये सीधा मुख्यमंत्री से समाज प्रमुखों के साथ जाकर मंत्री मंडल में बात रखने की बात कही। माहेश्वरी पंचायत एवं महाकाल भक्त पवन डागा ,जिला कोसरिया यादव समाज के संरक्षक  कार्तिक राम यादव,जिला अध्यक्ष कंसु राम यादव, दुर्गेश यादव जिला सर्व यादव समाज अध्यक्ष, गरिबा यादव महानगर अध्यक्ष झरिया यादव समाज, उपेंद्र यादव अध्यक्ष जिला ठेठवार यादव समाज, राधे लाल यादव जिला उपाध्यक्ष कोसरिया यादव समाज आदि ने भी सभा को संबोधित करते हुए नि: स्वार्थ भाव से समर्पण के साथ काम करने की अपील किये हैं।

         सामाजिक बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्य क्रम एवं यादव गौरव सम्मान के साथ- साथ यादव मेला में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर,बच्चों के लिए नि: शुल्क झूला,मिकी माउस,जंपिंग,गोल झूला,राईचुली,बच्चों के खिलौने,10 मंण्डई ,3 बैरग,सभा कक्ष से बाहर स्वजातीय बंधुओ के लिए टी.वी. स्क्रीन आदि भी व्यवस्था समाज द्वारा किया गया था। नगर के अलावा,जिला के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधुओं के अलावा पड़ोसी जिला मानपुर मोहला,खैरागढ़,दुर्ग,बालोद के भी पदाधिकारी गण अपनी उपस्थिति देकर  यादवी एकता का परिचय दिये हैं। सर्किल अध्यक्षों में खिलावन यादव, धन्ना यादव, लखन यादव, देवागा यादव, राधेलाल यादव, दिलीप यादव, हृदय यादव, सुदर्शन यादव, जयपाल यादव, केदार यादव, रोहित यादव, आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर यादवी एकता का परिचय दिये है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के समापन समारोह में आमंत्रित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार जिला उपाध्यक्ष राधे लाल यादव ने किया। समापन समारोह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी धारकों, श्री कृष्ण बाल रूप धारियों एवं उनके पालकों,सांस्कृतिक कार्य क्रम के कलाकारों का भी विशेष सम्मान इस मंच के माध्यम से किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के समापन समारोह का सफल मंच संचालन ग्वाला प्रसाद यादव ने किया। कार्य क्रम को सफल बनाने में सर्व रामदास यादव,हरीश यादव,दुर्गा यादव,महेश यादव,शीलू राम यादव, फगुवा राम यादव,कंसु राम यादव,रेखचंद् यादव,राधे लाल यादव,विजय यादव,के.आर.यादव, राकेश यादव,रूपेश यादव,महेश यादव,दुर्गेश यादव,गरीबा यादव,शेखर यादव ,नारायण यादव, रंजीत यादव ,अरूण यादव, दीप्ति यादव ,सुशील यादव, बबीता यादव ,देवकी यादव ,शकुन यादव , श्रेष्ठा यादव,गोलू यादव ,रामदयाल यादव, बृजलाल यादव, संतोष यादव, रामू यादव,अलख यादव,सालिक यादव,भरत यादव, रमन यादव, देवकी यादव, करूणा यादव,किशून यदु,निश्चय यादव,पप्पू यादव, मोती यादव,उपेंद्र यादव,रितेश यादव,सुरेश यादव,अनिल यादव,प्रवीण यादव,अभ्यास यादव,दिग्विजय यादव,कौशल यादव,नारायण यादव, अखिलेश यादव,भागवत यादव,बिंदा यादव, कौशिल्या यादव ,बबीता यादव,मीना यादव,इन्द्राणी यादव,कृतिका यादव,माया यादव, सरस्वती यादव, अमरीत यादव, बाबा यादव,सोनू यादव, रामकुमार यादव, सुनील यादव,सुमित यादव आदि का बहुत ही सराहनीय सहभागिता रही है। इसके लिए जिला सर्व यादव समाज का सबको हार्दिक आभार।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations