वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन : सप्ताहिक समाचार पत्र त्वरित खबरें के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे एवं जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य दुर्ग जिला इकाई के सचिव   ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
त्वरित खबरें
दुर्ग। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य दुर्ग जिला इकाई के सचिव एवं सप्ताहिक समाचार पत्र त्वरित खबरें के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे के जन्मदिन पर संगठन ने बधाई देते हुए प्रहलाद दुबे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल हुए।जेसीआई के दुर्ग जिला सचिव एवं त्वरित खबरें के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे ने अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए सभी सदस्यों को मुंह मीठा कर एक पेड़ जन्मदिन के नाम कर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के शुभ अवसर पर जेसीआई के दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, महासचिव विशाल गुप्ता एवं पत्रकार साथीगणों में आदित्य साहू, उग्रसेन सिंह राजपूत, कृष्ण कांत साहू, विकास तिवारी, राजा साहू, मधु मंडावी, दीपमाला, निशा विश्वाश, सत्यभामा दुर्गा एवं पत्रकार सदस्यगण उपस्थित थे। साथ ही प्रधान संपादक ने हर एक व्यक्ति विशेष को अपना जन्मदिन वृक्ष लगाकर मनाने की अपील की जिससे की हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित हो सके l

YOUR REACTION?

Facebook Conversations