विधायक भोला राम साहू ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू का प्रचार प्रसार किया
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भाजपा सरकार साय साय बंद कर रही सारी जनहित योजनाए

खुज्जी । विधायक भोला राम साहू ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र  में  लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है । लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी तेज होती जा रही हैं। जिसमे दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Image

खुज्जी विधायक दुर्ग लोक सभा के ग्रामों एवं शहरो में राजेंद्र साहू के समर्थन में वोट देने की अपील कि और विधायक ने विभिन्न ग्रामों एवं शहरो में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी के 5 न्याय सहित जन हितैषी घोषणा को जन जन तक पहुंचा रहे है। प्रचंड मतों से विजय बनाने प्रचार करते हुए दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इसी कड़ी मे दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के चुनावी सभा मे पूर्व  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रावण भाटा सुपेला में आयोजित चुनावी सभा मे शामिल हुए।पूर्व सीएम बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कि भाजपा जो 400 पार का नारा लगा रही है। वह अपने अंहकारी नीति व सत्ता में चूर मतवाले हाथी  तरह है। संविधान और आरक्षण बंदलने की मंशा बना रही है। भाजपा सरकार लबरा सरकार है, सत्ता में आते ही महगाई का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। सिलेण्डर, राशन, मोटरसाइकिल, पेट्रोल, डीजल, सोना-चांदी मंहगा सब साथ-साथ हो रहा है। अब तो स्कूल और कॉलेज, प्रतियोगिता परीक्षा में फीस लेकर गरीब व प्रतिभावान छात्राओं को आर्थिक क्षति होगी। कांग्रेस सरकार के कई जीवनदायिनी योजना गौठान, रीपा, कम्पोस्ट खाद योजना पर तो ताला ही लगा दिया है। गोबर खरीदी बंद कर दी. पूरे देश व प्रदेश में केन्द्रीय जांच एजेंसिया का दबाव बनाकर दल-बदल का खेल-खेल रही है। मंहगाई से पूरा देश हाहाकर है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को जिताये।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations