19 फरवरी 2023
लखनऊ. 20 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र आयोजित होने जा रहा है. यूपी की योगी सरकार 22 फरवरी को अपना बजट पेश करने जा रही है. बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होगा. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आज यानि रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा सत्र से पहले बड़ी बैठक बुलाई है.
इसके अलावा रविवार को सपा विधायक दल की बैठक भी होगी. बैठक डेढ़ बजे से शुरू होगी. बैठक में विरोधी दल के तौर पर सरकार को घेरने पर रणनीति तय होगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल यादव बैठक में मौजूद होंगे. इसके साथ ही पार्टी के सभी विधायक भी बैठक में मौजूद होंगे.
सपा के पार्टी दफ्तर में 1.30 बजे बड़ी बैठक होगी. विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने पर मंथन होगा. बैठक में समाजवादी पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे. बैठक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होगी. इसके अलावा शिवपाल यादव भी बैठक में मौजूद होंगे. बैठक में विधानसभा में सरकार को घेरने पर मंथन होगा और रणनीति बनाई जाएगी.

Facebook Conversations