छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के ठिकानों पर EOW की रेड:रायपुर में अनवर ढेबर के घर दबिश, भिलाई-राजनांदगांव-बिलासपुर में भी छापा, शराब-कोल घोटाला मामले में कार्रवाई
त्वरित खबरें :पायल रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शराब और कोल घोटाला मामले में एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में अनवर ढेबर के घर EOW की टीम ने दबिश दी। इसके अलावा भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर में भी अलग-अलग ठिकानों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। EOW की टीमें दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच कर रही हैं।

फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है और कितने लोगों से पूछताछ की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations