छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रायगढ़ में रातभर बारिश होती रही, जिससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से तूफान 'अर्नब' का असर कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, किसानों को कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

Facebook Conversations