विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम बैगाटोला में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बैगाटोला में मां कर्मा जयंती एवं कर्मा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का लोकार्पण किया एवं मां कर्मा की पूजा अर्चना की। इसके लिए उन्होंने साहू समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने सरपंच की मांग पर ग्राम में प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां कर्मा ने समाज और देश को एक भक्ति का भाव दिया है। मां कर्मा ने भक्ति में कितनी शक्ति है यह अपने जीवन में साक्षात रूप में प्रगट करके दिखाया है। ऐसी शक्ति देखने को नहीं मिलती है कि मां कर्मा की खिचड़ी को खाने के लिए भगवान कृष्ण को उनके पास जाना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए भाव जरूरी है, इस लिए अपने दायित्वों को ठीक ढंग और बेहतर तरीके से पालन करें यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के विकास के लिए कल्पना और सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही किसानों से  31 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया। यह पूरे देश में किसी भी राज्य में नहीं खरीदा जाता है। किसानों को दो वर्ष का बोनस, प्रति एकड़ 21 कंविटल धान खरीदी, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह राशि का अंतरण किया जा रहा है।सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सभी क्षेत्र में हर्षोलास के साथ माता कर्मा जयंती मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की कृपा से साहू समाज की उन्नति एवं प्रगति हो रही है। माता कर्मा के आशीर्वाद से सरल, सहज हृदय वाले साहू समाज समरसता के साथ निवास करते हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए हुए रास्ता में समाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत ही सरल, सहज, धार्मिक समाज है। इसी रास्ते में बढ़ते हुए इस समाज में अनेक बड़े-बड़े  व्यापारी, अधिकारी, किसान है। यह भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्र में साहू समाज कार्य करते है वे बहुत ही ईमानदारी के साथ करते हैं और समाज, प्रदेश, देश की प्रगति के लिए कार्य करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, किसानों के लिए योजना, नवयुवाओं के लिए योजना, वनवासियों, बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए योजना लागू की गई है। सांसद  संतोष पाण्डेय ने मां कर्मा भवन के पास डोम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम को साहू समाज के अध्यक्ष परमानंद साहू और सरपंच कमल साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, एसडीएम खेमलाल वर्मा, साहू समाज के उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू, कमलेश साहू, टहलदास साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में साहू समाज और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations