03 मई 2023
दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश के परिपालन में जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन ने आज अधिकारियों की बैठक में समय सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की । बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का भी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन और कलेक्टर जन चौपाल से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने कहा गया। बैठक में जिले के प्रत्येक जनपद में एक-एक आदर्श गौठान का निर्माण तथा गौठान को मल्टीएक्टिविटी संेटर के रूप में विकसित करने जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने नगरीय निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में टीम संख्या बढ़ाने कहा गया। विभागों के माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का जवाब दावा समय पर प्रस्तुत करने तथा प्रस्तुत जवाब दावा की प्रतिलिपि जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देशित किया गया । बैठक में समस्त विभागों को जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations