सुपेला ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन को किया गया वनवे - लोगों को हो रही परेशानी
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

डामरीकरण के कारण रूट को किया गया डायवर्ट, लोगों को हो रही परेशानी

दुर्ग/ भिलाई - रायपुर से दुर्ग के बीच एनएच 53 में सुपेला ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड में डामरीकरण चल रहा है। इससे सर्विस रोड को जगह-जगह से ब्लॉक करके रूट डायवर्ट किया जा रहा है। इससे शहरी वाहनों के साथ-साथ बसों और टैक्सियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रा मौर्या और सुपेला चौक ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड डामरीकरण 15 मई से जारी है। इस दौरान लेन को वन-वे किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि सुपेला और चन्द्रा मौर्या ओवरब्रिज के नीचे का एक साइड का डामरीकरण हो जाने के बाद 15 मई से पॉवर हाऊस ओवरब्रिज के नीचे दुर्ग से रायपुर एवं रायपुर से दुर्ग रोड के गड्ढों को लेवल कर डामरीकरण किया जाएगा। काम के दौरान यातायात को थोड़ी-थोड़ी दूर पर एक साइड से दूसरी साइड डायवर्ट किया जा रहा है। 

Image

ब्रिज के नीचे से पार्किंग को हटाया गया

ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर मार्केट के व्यपारियों के साथ-साथ यहां सामान खरीदी के लिये आने वाले लोगों को अपने वाहन ब्रिज के नीचे नहीं खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑटो चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वो अपने ऑटो को सड़क पर पार्क न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने यहां होने वाली पार्किंग को पुलिस थाना के सामने दुर्गा मैदान में शिफ्ट किया है | 

Image

चंद्रा मौर्या के पास लगा रहा वाहनों का जाम

सोमवार दोपहर के समय रायपुर से दुर्ग की तरफ जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया था। इससे उस लेन के वाहन चंद्रा मौर्या टॉकीज के सामने से होकर निकलने लगे थे। वहां सड़क काफी सकरी होने से कई घंटे तक जाम सी स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations