भिलाई। सुपेला क्षेत्र के शांतिनगर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के आसपास गंदगी फैली होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल के सामने कचरा जमा होने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थान के सामने नियमित सफाई होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गंदगी के बीच से गुजरना न पड़े।
लोगों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों से कचरे का तत्काल उठाव कराने और क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


Facebook Conversations