19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रोका, गूगल शीट अपडेट नहीं करने पर कार्रवाई
tvarit khbren


















त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़। प्रदेश के 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) का नवंबर महीने का वेतन रोक दिया गया है। निर्धारित निर्देशों के बावजूद गूगल शीट अपडेट नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को गूगल शीट में आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिए दो बार निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद दो बार स्मरण पत्र भी भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद जानकारी अपडेट नहीं की गई।

निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित 19 जिलों के DEO का नवंबर माह का वेतन रोकने का निर्णय लिया गया है।

इस कार्रवाई के जरिए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों के लिए मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations