रायगढ़ में पिकनिक स्पॉट पर युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकनिक मनाने गई एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक स्पॉट पर गई थी, जहां पहाड़ पर दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवती से रुपए भी छीन लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations