संस्कृत भारती, राजनांदगांव द्वारा गीता जयंती महोत्सव मनाया जायेगा....
संस्कृतभारती, राजनांदगांव के तत्त्वावधान में ३० नवम्बर रविवार को गीता जयंती का महोत्सव नीरज पब्लिक स्कूल बल्देव बाग में समय ११:३० बजे से मनाया जायेगा। संस्कृत भारती की जिला मंत्री डॉ. आकांक्षा विश्वकर्मा, जिला प्रशिक्षण प्रमुखा सुश्री नीलम श्रीवास्तव व नगर अध्यक्ष डॉ. शंकरमुनि राय ने सूचित किया है कि महोत्सव में श्रीमद् भवगदगीता के द्वादश अध्याय का वाचन, श्लोक पाठ, मधुराष्टकम्, अच्युताष्टकम्, नृत्यामिनय इत्यादि होगा। प्रत्येक व्यक्ति गीता में दिये गये उपदेशों को पढक़र-समझकर अपने जीवन चरित्र में उतारकर अपने मनुष्य जन्म को सार्थक बनाये यही इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है।

Facebook Conversations