स्निफर डॉग खतरे को भांप घटनास्थल छोड़ चुका था....पर समझ नहीं पाए जवान और आए गए IED की चपेट....
त्वरित ख़बरें

दंतेवाड़ा- आज से नक्सली पीएलजीए सप्ताह बना रहे हैं| इसको लेकर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाए हैं |बारसूर थाना क्षेत्र के सातधार में भी नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर फेंके और आईईडी प्लांट किया था| इस सूचना पर आज 195 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुभाष प्रसाद के साथ एक दर्जन जवान मौके का मुयाना करने पहुंचे| साथ ही स्निफर डॉग और उसका हैंडलर भी गया|

स्निफर डॉग जैसे ही बैनर पोस्टर के पास सूंघते-सूंघते पहुंचा, वह बैनर-पोस्टर से बहुत दूर जाकर खड़ा हो गया| मगर इस बात को जवान समझ नहीं पाए और वे डंडे से बैनर-पोस्टर हटाने लगे| इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया| विस्फोट की जद में आकर डॉग हैंडलर और एक जवान घायल हो गया |

इस ब्लास्ट के बाद डॉग भी दहशत में आ गया| वह अपने डॉग हैंडलर के पास भी नहीं गया |डॉग खतरे को भांप चुका था, पर जवान समझ नहीं सके| जवान डॉग की एक्टिविटी को समझ लेते तो यह घटना टल सकती थी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations