02 जून 2023
दुर्ग /प्रदेश में पर्यावरण के जागरण हेतु 01 जून 2023 को विशेष जागरूकता अभियान के तहत् शपथ लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत् आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के विशेष सहयोग से 82 बच्चों को शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं खेल समिति, दुर्ग में पी.जे. सेवेस्टिन और रूद्रनारायण सिन्हा को-ऑर्डिनेटर, ईको क्लब, दुर्ग द्वारा 56 बच्चों का शपथ ग्रहण कराकर इस कार्यक्रम को मनाया गया। कार्यक्रम के तहत् आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में 05 नग वृक्ष भी लगाये गए। शाला में छात्राओं द्वारा लगाये गए वृक्षों को संभालने की जिम्मेदारी भी ली गई। साथ-ही-साथ एन.सी.सी. के छात्राओं ने भी जागरूकता अभियान में शपथ लिया।
कार्यक्रम में मुख्यतः डॉ. श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, प्राचार्य, आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग रुद्रनारायण सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर ईको क्लब, जिला-दुर्ग नन्दकुमार पटेल, ईको क्लब, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई, जिला-दुर्ग, श्रीमती ममता धु्रव, व्याख्याता एवं एन.सी.सी. अधिकारी, आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उपस्थित थे। क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, 05/32 बंगला, भिलाई, दुर्ग द्वारा कार्यालय प्रांगण में लाईफ प्लेज कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

Facebook Conversations