राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला में 22 जनवरी को सिंघोला प्रीमियर लीग 2023 का समापन हुआ .जिसके मुख्य अतिथि आदरणीय श्री निखिल द्रिवेदी जी सदस्य पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ शासन , विशेष अतिथि श्री पवन डागा जी , श्री मुकेश साहू जी ग्राम सरपंच ,रवि साहू जी थे . समापन कार्यक्रम में आए निखिल द्रिवेदी जी फाइनल मैच का भरपूर आनंद लिए. वे स्वयं महाकाल इलेवन का फ्रेंचाय्सी लिए थे और 11000 रु . फ्रेंचाय्सी के लिए दिए थे .निखिल द्रिवेदी जी फाइनल मैच का रोमांच,लोगो की भीड़ और युवाओ के उत्साह को देखकर इस आयोजन की बहुत प्रशंसा किए .इस आयोजन की भव्यता और लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने आने वाले समय में इस आयोजन को रात्रि कालीन मैच में बदलने की सलाह दिए और अगले आयोजन के लिए अपने तरफ से पूरा सहयोग करने की सार्वजनिक घोषणा भी किए। इस आयोजन में 6 टीमो ने भाग लिया था जिसमे - बजरंग इलेवन (कप्तान छनेंद्र कुमार साहू), शिव शक्ति इलेवन(कप्तान छनेंद्र कुमार साहू), शीतला इलेवन मैच (कप्तान हरीश चंद्राकर ),माँ भानेश्वरी इलेवन (राकेश साहू),महाकाल इलेवन (गिरधारी धनकर). इन 6 टीमो में 96 खिलाडियों का चयन किया गया था. फाइनल मैच शीतला इलेवन और पंचमुखी इलेवन के बीच खेला गया जिसमे पंचमुखि इलेवन ने अपने प्रतिद्वंदी टीम शीतला इलेवन को रोमांचक मुकाबले में पराजित करते हुए सिंघोला प्रीमियर लीग 2023 का ट्राफी अपने नाम कर लिया . वही इस टूर्नामेंट में शीतला इलेवन को दुसरे स्थान के साथ उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुवा . अजय राय (मैन ऑफ़ दि सीरिज), पप्पू राय (बेस्ट आलराउंडर ) मिथलेश (बेस्ट बैट्समैन ),लेख राम (बेस्ट बॉलर ),कुम्भज (बेस्ट फील्डर ),रूपेंद्र (बेस्ट कीपर ),पियूष (बेस्ट कैचर ),पोषण (गेम चेंजर ),तारु पिस्दा (अमेजिंग प्लेयर ), राकेश राय (बेस्ट स्कोरर ),छनेंद्र साहू और गिरधारी धनकर (बेस्ट कमेंट्रेटर ), हरीश चंद्राकर एवं राकेश साहू ( संयुक्त बेस्ट कप्तान ),मुकेश साहू एवं रूपेंद्र साहू (बेस्ट अंपायर ).सक्रीय कार्यकर्ता – सौरभ ,बलराम ,भीषम ,योगेश ,लेख राम , मैन ऑफ़ दि सीरिज की ट्राफी नोमेश प्रिंटिंग के द्वारा और होम थिएटर राज मार्केटिंग जुनीहटरी राजनांदगाँव के द्वारा प्रदान किया गया . इस आयोजन को सफल बनाने के लिए छनेंद्र कुमार साहू और मुकेश साहू सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने प्रायोजककर्ता, सह प्रायोजक करता एवं ग्राम सिंघोला के सभी दानदाताओ को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किये है.

Facebook Conversations