श्रीमती पुष्पा यादव बनी जिला पंचायत की अध्यक्ष :
त्वरित खबरे :

5 मई 2023

दुर्ग /जिला पंचायत में पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ। श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव और श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। चुनाव में 11 जिला पंचायत सदस्य ने अपना मत डाला जिनमें श्रीमती पुष्पा यादव को 7 वोट मिले और श्रीमती हर्षा चंद्राकर को 4 वोट प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी द्वारा श्रीमती पुष्पा भुवनेश्वर यादव के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गई।

 इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती पदमनी भोई,  प्रवीण वर्मा, अभय सिंह, गिरीश देवांगन,  राजेंद्र साहू, निर्मल कोसरे, अमन सिंह उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations