श्रीमती बिदाम बाई  पारख का निधन :
त्वरित खबरे :

3 फरवरी 2023

राजनांदगांव : दो फरवरी। श्रीमती बिदाम बाई पारख ध. प. स्व.भंवरलाल जी पारख (बुंदेली वाले) का देहावसान  आज दो फरवरी गुरूवार को दोपहर एक बजे हो गया। वे 92 साल की थीं।

शव यात्रा कल 3 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे निवास स्थान मठपारा गायत्री धर्मकांटा गली स्थित गणेश मंदिर के पास से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। श्रीमती पारख अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। वें पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना की चचेरी बहन थीं तथा कचरूमल, अशोक एवं किशोर पारख की माता जी थीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations