👉🏿 शराब कोचियों के विरूद्व चौकी मोहारा पुलिस की कार्यवाही।
👉🏿 आरोपी के कब्जे से कुल 21पौवा देशी शोले प्लेन एवं 9 जम्मू व्हिस्की शराब एवं 4 पौवा सिंडिकेट व्हिस्की की अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जप्त
👉🏿 आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
👉🏿 शराब कोचियों के विरूद्व चौकी मोहारा पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
👉 नाम आरोपी- चैतराम उर्फ गब्बर कुर्रे पिता सुखालू उम्र 56 साल निवासी ग्राम लखागढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद हाल पता जय वीरा ढाबा भंडारपुर जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
--00--
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध शराब, सट्टा, गांजा की रोकथाम हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे चौकी प्रभारी मोहारा के नेतृत्व में मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को जय वीरा ढाबा से अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 21पौवा देशी शोले प्लेन शराब एवं 09 पौवा जम्मू व्हिस्की अंग्रेजी शराब एवं 4 पौवा सिंडिकेट व्हिस्की कुल मात्रा 6.12 बल्क लीटर कीमती 3240/रूपये जप्त कर एवं अवैध शराब .को किया गया जप्त आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुमेंद्र कुमार खरे चौकी प्रभारी मोहारा , स उ नि सुमन कर्ष, प्रधान आर.महादेव साहू, आरक्षक मनी ठाकुर, विनोद वर्मा , मनोज वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook Conversations