सेवा सहकारी समिति चंदनू में जब्त की गई अवैध खाद (झाइम) सामाग्री की नीलामी आमंत्रित
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

बेमेतरा  :-कलेक्टर  पी.एस.एल्मा के द्वारा पारित आदेश दिनांक 03.04.2023 के परिपालन में सेवा सहकारी समिति खण्डसरा, चंदनू एवं उमरिया से जब्त की गई अवैध खाद (झाइम) सामाग्री की ऑफसेट दर का निर्धारण उक्त सामाग्री के निर्माण एवं अवसान तिथि के आधार पर समिति के द्वारा किया गया है। साथ ही जब्त एन.पी.के. खाद की ऑफसेट रेट का निर्धारण अधिसूचित प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण परिणाम के आधार पर किया गया है। खाद सामाग्री (झाइम एवं एनपीके) की दर निर्धारण समिति द्वारा निर्धारित ऑफसेट दर के आधार पर दिनांक 04.01.2024 को दोपहर 12:00 बजे सेवा सहकारी समिति चंदनू में नीलामी आमंत्रित की जाती है। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्ते की विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला-बेमेतरा (छ.ग.) के कक्ष क्रमांक-67 के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं

YOUR REACTION?

Facebook Conversations