मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जालपा माता मंदिर के पास तूफान गाड़ी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 6 लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तूफान गाड़ी में 10-11 लोग सवार थे। सभी घायल राजगढ़ जिले के बागपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल राजगढ़ लाया गया। वहीं हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि तूफान गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था। इस वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations