राजनांदगांव। जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह नक्सलियों के हमले में शहीद जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल राजेश सिंह व सीएएफ के आरक्षक ललित कुमार समरथ को खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी गई। इस सभा का आयोजन खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदो में शाम 6.30 बजे जयस्तंभ चौक पर किया गया।
क्षेत्र में जारी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सोमवार को आखिरी पड़ाव ग्राम चांदों में था। यहां शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक छन्नी साहू सहित कांग्रेस के पदाधिकरियों – कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर व शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक छन्नी साहू ने शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के लिए संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि – हमारे जवानों की शहादत उनके परिवारों पर वज्र आघात की तरह है। इस समय में उन्हें हमारे साथ की जरुरत है और हर कदम पर हम उनके साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से उन्हें इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की व परमात्मा से मृतात्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं। उन्होंने कहा कि – जवानों की ये शहादत जाया नहीं जाएगी।
श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान, जनपद सदस्य देव पन्द्रों, जनपद सदस्य ओमप्रकाश पड़ोति, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, चुमन्न साहू, डुमेश्वर साहू, चंद्रिका वर्मा, ओमकार, इंद्र कुमार, हरमीत बघेल, जगदीश बघेल, भागीरथी राणा, विक्रम राठौर, डेबिट कारते, राकेश बारले, भविभूति साहू , ,महेंद्र साहू, चंद्रभान साहू, चुरामन नायक, ,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश शुक्ला, उमराव चंद्रवंशी, पन्ना साहू, फ़क़ीर साहू, मालती कुंजाम, तीजिया बाई, कांति बाई, जयपाल यादव, नरेंद्र साहू, धनंजय बघेल, महाबति, ललिता बाई, आत्माराम तुमरेकी, नरेंद्र निर्मलकर रमेश साहू, घनसाय नायक, पवन साहू, बलीराम पन्नालाल, गोविंद कौशिक, लालचंद साहू, विशाल बघेल, गिरधारीलाल साहू, कामता प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Facebook Conversations