सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

👉 *सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* 

👉 *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही* 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर* के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो* के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक *नंदकिशोर गौतम* के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की गई।

दिनांक 02.02.2026 को भ्रमण एवं जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लखोली स्थित अटल आवास मुरूम खदान के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर रूपये-पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी *कलीम खान (उम्र 40 वर्ष), पिता स्व. रमजान खान निवासी अटल आवास लखोली* को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम ₹340, एक डॉट पेन एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा सट्टा संचालन *नीलकंठ जायसवाल उर्फ बंटी (उम्र 32 वर्ष), पिता कुबेरनाथ जायसवाल निवासी नवागांव, ओ.पी. चिखली* के लिए करना बताया गया। पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने भी सट्टा संचालन में संलिप्त होना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations