RSS प्रमुख मोहन भागवत आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
त्वरित खबरे :

14 नवम्बर 2022

जशपुरRSS प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरा दिन आज जशपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. दोपहर 2 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.

आरएसएस प्रमुख भागवत शाम साढ़े 4 बजे जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे. शाम 7 बजे वनवासी कल्याण आश्रम के टोली के साथ बैठक करेंगे. जशपुर कल्याण आश्रम में संघ के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations