रायपुर में तौल पूजा से शुभारंभ : धान खरीदी शुरू , आज का टोकन शाम 5 बजे तक मिलेगा...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़  : छत्तीसगढ़  में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर जिले के ग्राम गनियारी समेत कई उपार्जन केंद्रों में तौल पूजा के साथ खरीदी का शुभारंभ हुआ। धमतरी के शंकरदाह उपार्जन केंद्र में सुबह 7 बजे से किसान धान लेकर पहुंचे हुए हैं।लेकिन यहां अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं है। किसानों का कहना है कि अगर आज खरीदी नहीं हुई तो उन्हें लौटने पर गाड़ी का भाड़ा देना पड़ेगा। वहीं सूरजपुर में खाद्य मंत्री दलाल दास बघेल ने पूजा पाठ कर धान खरीदी की शुरुआत की।पहले दिन सुबह 11 बजे तक करीब 2 लाख 28 हजार किसानों का टोकन कट चुका है। वहीं सोसाइटी मॉड्यूल में आज की डेट का टोकन शाम 5 बजे तक जनरेट कर खरीदी की जा सकेगी। इधर सरकार ने धान खरीदी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के किसी तरह के हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू है और पूरे राज्य में प्रभावी रहेगा।बता दें कि सरकार 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। किसानों को 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पैसा मिलेगा, लेकिन बेचने के लिए किसानों के हाथ में टोकन ही नहीं है। टोकन तुंहर हाथ एप काम नहीं कर रहा है, जिससे किसान रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं।प्रदेशभर के किसानों के सामने धान बेचने को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।सरकार ने टोकन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की , लेकिन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ जैसे बड़े जिलों में अभी भी किसानों को टोकन नहीं मिला है। ऐसे में किसान के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।इसके अलावा प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। ऐसे में टोकन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। टोकन तुंहर हाथ ऐप का काम नहीं कर रहा है। किसानों को लॉग इन करने पर मैसेज आ रहा है कि टोकन पंजीयन फिलहाल बंद है।प्ले स्टोर पर नया वर्जन अपडेट नहीं हुआ, इसलिए टोकन नहीं मिल पाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations