दुर्ग : दुर्ग जिले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 13 नवंबर की शाम देवेश अग्रवाल (30 साल) स्कूटी से घूमने निकले थे। पोटिया चौक से पुलगांव चौक के बीच शुभम के मार्ट और निरंकारी फर्नीचर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। हादसे के कुछ ही घंटों बाद पुलगांव पुलिस ने उनके परिजनों को दुर्घटना में मौत की सूचना दी। देवेश की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी 11 महीने की एक बेटी है।परिजनों ने बताया कि देवेश 13 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर से निकले थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि वे थोड़ी देर में घूमकर लौट आएंगे। रात 9 बजे के आसपास उनकी परिवार से बातचीत भी हुई थी।रात 10 बजे जब परिजनों ने उन्हें फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। फोन नहीं लगने पर परिजन चिंतित हो गए और देवेश को ढूंढने के लिए घर के आसपास और परिचितों से पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।करीब आधी रात 12 बजे जब परिजन खोजबीन छोड़कर घर लौटे, तभी दुर्ग जिला अस्पताल से पुलगांव थाना पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि देवेश को एक गंभीर दुर्घटना में घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है।परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें देवेश की मौत की पुष्टि की।हादसे में देवेश का सिर बुरी तरह कुचल गया था, जिससे चेहरे से पहचान करना मुश्किल हो रहा था। उनकी पहचान हाथ पर लिखे नाम से सुनिश्चित की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा देवेश की स्कूटी शुभम के मार्ट के पास खड़ी मिली, जबकि गाड़ी की चाबी थोड़ी दूरी पर पड़ी थी।स्कूटी से करीब 300 मीटर दूर देवेश का शव मिला। उन्हें किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनके हाथ-पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यह घटना संभवतः लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने की, जिसका चालक नशे की हालत में था। बताया जाता है कि वह कार कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में भाग रही थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे वाहन और आरोपी चालक की पहचान होने की उम्मीद है।पुलगांव थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देवेश के घर में मातम पसरा है। पत्नी और 11 महीने की बेटी के विलाप से घर का माहौल गमगीन है। परिवार ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations