बेमेतरा :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिले के निवासियों के लिए परिवहन विभाग और यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन कार्यालय यातायात पुलिस विभाग परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। कैंप का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें लर्निंग लाइसेंस प्रदान करना है। इस कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदकों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर आना होगा, जिनमें जन्मतिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। लर्निंग लाइसेंस कैम्प में आवेदकों का ऑनलाईन फॉर्म भरा जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत आवेदकों को सड़क सुरक्षा संकेतकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे जागरूक होकर लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में शामिल हो सकें। जो आवेदक लर्निंग लाइसेंस टेस्ट में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें तत्काल लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरल और सुविधाजनक तरीके से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने का मौका प्रदान करना है, ताकि वे सुरक्षित और नियमबद्ध तरीके से वाहन चला सकें।कैम्प में भाग लेने वाले प्रत्येक आवेदक को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है द्य कैम्प आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान करना है, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations