भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी के मार्गदर्शन में जिला किसान मोर्चा राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत ग्राम ढारा, तोतलभार्री, घोटिया, ठाकुर टोला (को), तथा बेलगांव सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसान मोर्चा एवं डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने आमजन एवं हितग्राहियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं जैसे किसान सम्मन निधि, महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिल रहे महतारी बंधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ,कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजनांदगांव जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू , भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रकल्प प्रदेश संयोजक (कृषि शिक्षा एवं नवाचार) विजेन्द्र सिंह ठाकुर, राजनांदगांव जिला किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष कुमार सोनी, जिला युवा मोर्चा के मंडल संयोजक गुलाब चंदेल, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, महामंत्री रवि यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता छबील साहू, तोतालभरी सरपंच कविता मंडावी, जनपद सदस्य नीरज छैदया ,धरमचंद वर्मा, अमर साहू,झुलेन्द्र वर्मा,हरदेव वर्मा, ईशु वर्मा, हेमकुमार साहू, अर्जुन वर्मा,सेवक वर्मा, संतोष वर्मा.. सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Facebook Conversations