राजनांदगांव ,जिले के विकासखंड छुरिया अंतर्गत ग्राम केरेगांव में सर्व आदिवासी समाज के लिए निर्मित नए सामुदायिक भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। भवन की सौगात मिलने पर सर्व आदिवासी समाज और ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। विधायक भोलाराम साहू ने इस अवसर पर ग्रामीणों एवं सर्व आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया सामुदायिक भवन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सामुदायिक अधोसंरचना को मजबूत करना भी आवश्यक है। सामुदायिक भवन समाज की एकता, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक भोलाराम साहू का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा अध्यक्ष प्रताप घावड़े, ग्राम पटेल देव कुमार कंवर, सरपंच कुमारी बाई वामन, दिलेश्वर चौधरी, दशरथराज साहू, रोजगार सहायक किरण उके, पंचगण उत्तम कुमार कर्सी, संतोष कुमार साह, पंचराम चन्द्रवंशी, हिरामन लाल धलेन्द्र, भुनेश्वरी पिस्दा, गैंदकुल, टेमिन किशान, सरिता नेताम, बिजमा, संध्या उके, अनुपम भंवर एवं चित्ररेखा बोरकर सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Facebook Conversations