राहुल गांधी बस्तर में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी बोले 70 करोड लोगों के पास जितना धन उतना भारत के 22 लोगों की संपत्ति मीडिया को लेकर भी कहीं बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण का मतदान बस्तर में होने वाला है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए जगदलपुर पहुंचे राहुल गांधी ने इस सभा के माध्यम से अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील की ,कांग्रेस ने इस बार अपने दिग्गज आदिवासी नेता कावासी लखमा को मैदान में उतारा है, कवासी लखमा पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं ।बस्तर में चुनावी रैली करने पहुंचे राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला ,और कहां की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की सरकार पर जमकर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 22 लोग हैं जिसके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों के पास है ,पीएम मोदी 24 घंटे इन 22, 25 लोगों की मदद करते रहते हैं। बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारी सरकार आई तो हम महालक्ष्मी योजना शुरू करेंगे और हर गरीब परिवार से हम एक महिला को चुनकर उनके खाते में सालाना ₹100000 डालेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के लिए कांग्रेस के वादों को याद दिलाया। उन्होंने अपने भाषण में कहा लाखों लोग कोरोना के कारण मारे हर प्रदेश से गरीब लोग घर वापस लौटे। लेकिन दिल्ली में केंद्र की सरकार ने किसी की भी कोई मदद नहीं की पूरा का पूरा फायदा दो तीन अरबपतियों को दे देते हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को गिरते हुए दावा किया कि अगर उसकी सरकार बनती है तो हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं को सरकार यह अधिकार देगी की 1 साल के लिए निजी कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र के उपकर्मो और सरकारी कार्यालय में 1 साल की नौकरी मिलेगी। जिसमें उनका प्रशिक्षण होगा और एक साल में उनके बैंक अकाउंट में ₹100000 दिए जाएंगे राहुल गांधी ने कहा कि अगर उन्होंने अच्छा काम किया तो उनकी संस्थाओं में उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी।चुनावी सभा में राहुल गांधी ने बड़े उद्योगपति पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी पर जमकर हमला बोला बस्तर में आयोजित चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बस्तर के विकास के लिए लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को वोट देने की अपील की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी इस जनसभा में मीडिया को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि मीडिया में कोई आदिवासी एंकर नहीं है। बस कुछ लोग ही मीडिया को चला रहे हैं यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी कई मंचों में मीडिया की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था कि समाचार मध्यम बेरोजगारों, किसने और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को खास तारजी दे रहे हैं।

Facebook Conversations