दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राहुल बोले मैंने गुरु को दिया
दिल्ली/ पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया उन्होंने रात 8:06 में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था एम्स लाया गया था वह घर पर बेहोश हो गए थे हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां रात 9:51उन्होंने आखिरी सांस ली
केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं, वह देर रात दिल्ली पहुंचेंगे मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु को दिया
मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।
एम्स के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बीएमसी पहुंच गए हैं पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच रहे हैं।
इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस कमेटी मीटिंग रद्द कर दी गई है

Facebook Conversations