पूर्व CM संपत्ति मामला : कांग्रेस नेता की याचिका पर हुई सुनवाई, डाॅ. रमन सिंह ने हाईकोर्ट से मांगा 10 दिन का समय
त्वरित खबरे :
05 नवम्बर 2022
बिलासपुर. हाईकोर्ट में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की याचिका पर सुनवाई हुई. पूर्व सीएम डाॅक्टर रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस नेता तिवारी ने याचिका लगाई है. याचिकाकर्ता के आवेदन का जवाब पेश करने डाॅ.रमन सिंह की ओर से 10 दिन का समय मांगा गया है.

याचिका में कहा गया है कि पूर्व सीएम ने 2008, 2013 और 2018 तक संपत्ति को लेकर शपथपत्र में गलत जानकारी दिए हैं. मामले में तिवारी ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

याचिकाकर्ता के आवेदन का जवाब पेश करने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की ओर से 10 दिन का समय मांगा गया. अब 16 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations