भिलाई के कारोबारी से 39.33 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड से दो आरोपी गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग। ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री का काम दिलाने और डाटा रिकवरी के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, भिलाई के नेहरू नगर निवासी 57 वर्षीय राजेश कुमार चौरसिया ने 2 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इंडिया मार्ट के माध्यम से संपर्क कर नोएडा की ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री का काम देने की बात कही गई थी। इसके बाद मेडिकल, स्टील कारोबार, कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का काम शुरू कराया गया।

इसी दौरान डाटा करप्ट होने की बात कहकर उसे रिकवर करने और सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। इस तरह प्रार्थी के आईडीएफसी बैंक खाते से कुल 39.33 लाख रुपये लेने का आरोप है।

मामले में सुपेला थाना और स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने बैंक खातों तथा मोबाइल नंबरों से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर हल्द्वानी में आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस ने राम निवास (42) और राहुल बिष्ट (23) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations