पुरंदेश्वरी बोलीं- भाजपा अंबेडकर के सिद्धांतों को मानती है, तभी तो हमारा नारा सबका साथ
त्वरीत खबरे-अंबेडकर को सियासी नमन -

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डी पुरंदेश्वरी ने कहा- आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवें। बाबा साहब ने जीवन भर जाती पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्हीं के विचार अनुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जात पात के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास ।

बाबा साहेब को याद करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।

देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी उपस्थित थे। इनके अलावा, नवीन मार्कंडेय ,श्रीचंद सुंदरानी, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव,छगन मूंदड़ा,ओमकार बैस, मीनल चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, बीएस जागृत, विजय खोबरागडे, व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations