पंजवानी जी २४वीं बार बने दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष। धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

महाभण्डारा का आयोजन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण नवदुर्गा उत्सव समिति चौखडिय़ा पारा वार्ड नं. ४१ ने सिंधी धर्मशाला के पीछे शारदीय नवरात्र पर माँ दुर्गोत्सव हेतु आयोजन समिति का पुर्नगठन किया गया जिसमें वार्ड के पूर्व पार्षद एवं सिंधु एकादमी के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ शासन के कांगे्रस नेता अशोक पंजवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। लेकिन पंजवानी जी ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि २३ वर्षो से मैने सेवा की है अब अन्य सदस्यो को मौका दिया जाना चाहिए। पंजवानी जी का यह कथन सुनकर सभी मोहल्लेवासियों ने खड़े होकर पंजवानी जी से निवेदन किया कि आपका विचार श्रेष्ठ है लेकिन हम आपके अलावा अन्य किसी को अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नही मानते। आपने जो सेवा की है वह और कोई नही कर सकता इसलिए हम सब मिलकर आपको ही अपना अध्यक्ष नियुक्त करते हैं। पंजवानी जी मोहल्लेवासियों की बात मानते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामना दी और कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी कार्यक्रम एवं भण्डारा धूमधाम से करेंगे। पंजवानी ने कहा जो नवरात्रि में नौ दिन श्रद्धा से पूजा करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations