फुलकोड़ो पैरावट में आग लगने पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य एवं दमकल के सहयोग से आग पर किया गया नियंत्रण
त्वरित ख़बरें - प्रशासन की टीम एवं दमकल वाहन अम्बागढ़ चौकी से पहुँचा
- राजीव मितान क्लब फुलकोड़ो के सक्रिय सदस्य एवं ग्रामीणों के सूझबूझ से दमकल आते तक आग पर काबू पाने की कोशिश रही सफल

राजनांदगांव  /09  जून/ 2022। खडग़ांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलकोड़ो में राधेश्याम अमिला पैरावट में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दिया गया था। गर्मी के दिनों के हिसाब से आग बहुत तेजी से फैल रहा था। ग्रामीणों एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सावधानी एवं तत्परता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। संसदीय सचिव  इन्द्रशाह मंडावी को सूचना देने के पश्चात प्रशासन की टीम एवं दमकल वाहन अम्बागढ़ चौकी से पहुँची और तब जाकर आग पर काबू पाया गया। गांव के दो बड़े परिवार के बियारा एक जगह होने एवं आस-पास में घर लगे होने से जान माल की हानि हो सकती थी। किंतु राजीव मितान क्लब फुलकोड़ो के सक्रिय सदस्य एवं ग्रामीणों के सूझबूझ से दमकल आते तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई जो सफल रही। मौके पर तहसीलदार मानपुर मनोज रावटे, थाना प्रभारी खडगांव  नरेंद्र मिश्रा, राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो के अध्यक्ष  देवानंद कौशिक,  चंदन सिंह, मानपुर पुलिस की टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations