एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कपड़ा कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घर की बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल में बिजली का करंट फैल गया था।
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कपड़ा कारोबारी ग्रिल की चपेट में आए। उन्हें करंट लगता देख बेटा बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। इसके बाद कारोबारी की पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी।
इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। करंट कैसे फैला और इसके पीछे क्या तकनीकी वजह थी, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।


Facebook Conversations