छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व पुलिस कर्मी की 23 वर्षीय बेटी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो फैशन डिजाइनर थी और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बी कॉम फाइनल इयर छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसे एक लड़का काफी समय से परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया। भट्ठी पुलिस मामले की जांच कर रही है। भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता पूर्व पुलिस कर्मी हैं। अकांक्षा बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्र है। उसने फैशन डिज़ाइनिंग का कोर्स किया हुआ था। आज सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलते हुए देखी गई। खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आाकांक्षा को एक लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इससे प्रताड़ित होकर आकांक्षा ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व पुलिस कर्मी पिता 20 सालों से हैं फरार
आकांक्षा के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता अभिभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व पुलिस कर्मी हैं। हत्या के मामले में वो पिछले 20 सालों से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती है।
कुछ दिनों से रह रही थी अपसेट
पूलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आकांक्षा काफी हंसमुख नेचर की थी। कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था। उसने उसके बारे में अधिक जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसे लेकर वो परेशान थी। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी। उसकी मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Facebook Conversations