पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- विगत दिनांक १५/०६/२०२५ रविवार को पेंशनर संगठन की मासिक बैठक ठाकुर प्यारेलाल स्कूल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूवात माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।शुरूवात महामंत्री सुधीर शेण्डे ने संगठन को मजबूत बनाने एकजुट होने एवं पेंशनर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा जी ने भी संस्था को आगे बढ़ाने, सदस्य जोडऩे के लिए पे्ररित किया एवं दुर्ग से आयी श्रीमती हसीना खान मैडम ने भी पेंशनरो को वैध संगठन से जुडऩे एवं आपस में तालमेल बिठाकर कार्य करने की बातें कही और कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा की।वरिष्ठ निसार अहमद सर ने भी पेंशनर से संबंधी विभागीय त्रृटि से संबंधित जानकारी एवं कर्मचारी को रिटायर्ड होने के ३ माह पूर्व कोष एवं लेखा से संबंधित कार्य को पूर्ण करना एवं विभागीय त्रृटि को सुधार लेने की चर्चा की गई।नए सदस्य अंसारी जी एवं हामिद हुसैन ने भी इस संबंध में अपनी बातें पेंशनरो के बीच रखी और बहुत ही सफलता पूर्वक यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन के.डी. साहू सर ने किया और आभार प्रदर्शन रमेश भोजवानी ने किया। इस अवसर पर पेंशनर  पी.एल. वर्मा सिन्हा जी, कहार सर, राकेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र साहू, वात्सले सर, पैकरा सर, सोनी सर सिंग सर और भी अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी एक पे्रस विज्ञप्ति में प्रचार-प्रसार प्रभारी रमेश भोजवानी ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations