पड़ोसियों की लड़ाई के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, रेल से कटकर दी जान
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

 जानिए मामला?

खबर के मुताबिक, महिला का अपने पड़ोस में किसी से विवाद चल रहा था. पड़ोसियों की गाली गलौज और मारपीट से वह काफी आहत थी. इसी कड़ी में वह चार जनवरी को तड़के सुबह अपने घर से निकल गई. जिसके बाद महिला ने धुआं डोल के पास गुजरने वाली रेल लाइन में लेटकर अपनी जान दे दी. घटना के बारे में परिजनों को पता चलते ही पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. लेकिन घटना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

 परिजनों का कहना है कि जब तक महिला के साथ मारपीट और गाली गलौच करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतिका के परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े ह * परिजनों को दाह संस्कार के लिए समझाइश ५८ जा रही है. वहीं, मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations