त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर। ओड़िशा मे जारी चुनावी समर में छत्तीसगढ़ के नेता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दौरा कर लगातार लोगों के बीच मे जा रहे है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री और ओडिशा चुनाव प्रभारी केदार कश्यप, ओडिशा चुनाव सह-प्रभारी और राजधानी रायपुर के उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा आज ओडिशा सुंदरगण लोकसभा के बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, सुंदरगढ़ विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया.ओडिशा चुनाव सह-प्रभारी पुरंदर मिश्रा ने हज़ारों की संख्या में मौजूद जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच आप सभी की इतनी भारी संख्या में उपस्थिति ये दर्शाती है कि ओडिशा की जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है. छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार किसानों को सिर्फ 2100 रुपये प्रति कुंटल की दर से दे रही थी लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है. अब वहा 3100 रुपये मे धान की खरीदी की जा रही है. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपने बेहतर भविष्य के लिए, यहा भाजपा की सरकार बनाईये, यहां भी इसी समर्थन मूल्य के साथ किसानो को धान का पैसा दिया जाएगा जिससे ओडिशा के किसानो को 20,000 रुपये अतिरिक्त लाभ होगा.

Facebook Conversations