नगर निगम सभागृह में जन चौपाल - 3 आवेदन प्राप्त :
त्वरित खबरे :

 22 फरवरी 2023

राजनंादगांव। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में जाति प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन एवं लोककर्म संबंधी 3 आवेदन प्राप्त हुये।

नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश  डी.सिंह एवं आयुक्त डॉ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में विभागीय प्रमुख समस्या सुन आवेदन लिये, 3 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें जाति प्रमाण पत्र के 1, निराश्रित पेंशन के 1 एवं लोककर्म संबंधी 1 इस प्रकार कुल 3 आवेदन प्राप्त हुये जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व  प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations