नाबालिग ने पिया जहर प्रेमी की मौत के बाद
त्वरित खबरे :

5/अगस्त /2022

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नाबालिग प्रेमी के फांसी लगाने के बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खौफनाक कदम उठा लिया है। लड़की प्रेमी के मौत के बाद से ही सदमे में थी। जिसके कारण उसके घरवाले उसके निगरानी कर रहे थे। इस बीच उसे जैसे ही मौका मिला उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की है। अब लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

कोरकोमा गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की का बांधा पाली के लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। दोनों के बीच यह प्रेम प्रसंग शादी की बात उठने से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों काफी करीब हो गए थे। घरवालों ने भी यह फैसला लिया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी। लड़के की उम्र भी 17 साल की थी।

लड़की ने फांसी लगाकर दी थी जान।

लड़की ने फांसी लगाकर दी थी जान।

आखिर लड़के ने क्यों की खुदकुशी ?

बताया गया है जब से दोनों का रिश्ता तय हुआ, इसके बाद से दोनों काफी बातचीत किया करते थे। इस बीच 28 जुलाई को लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के ने किस कारण से यह कदम उठाया। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। वहीं इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो लड़की सदमे में आ गई थी और काफी परेशान रहा करती थी। उसके घर वाले उसकी निगरानी करने लगे थे।

लड़की ICU में भर्ती

इस बीच 03 जुलाई की रात को लड़की ने कीटनाशक पी लिया। रात का वक्त था इसलिए उस समय उसके पास कोई नहीं था। इसी दौरान उसने ये कदम उठा लिया और उलटी करने लगी थी। यही आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिला अस्पताल के ICU में लड़की का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations