महानदी उफान पर: अभनपुर-नवापारा में बाढ़ जैसे हालात, सब्जी बाजार डूबा, घरों में घुसा 10 फीट तक पानी...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

 महानदी उफान पर: नवापारा में सब्जी बाजार डूबा, घरों में घुसा 10 फीट पानी, 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

 अभनपुर / नवापारा।  लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी खतरे के निशान पर है। गोबरा नवापारा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

नेहरू घाट स्थित सब्जी बाजार पूरी तरह पानी में डूब गया है। इंदिरा मार्केट से गंज रोड तक 5 से 10 फीट तक पानी भर गया है। शनि मंदिर, संतोषी माता मंदिर, दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। सोमवारी बाजार की निचली बस्ती में पानी घरों तक पहुंच गया है, गरीब परिवारों को भारी परेशानी हो रही है।

 बांधों से छोड़ा जा रहा पानी

गंगरेल जलाशय 99.01% भर चुका है, यहां से करीब 3 लाख क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है। सिकासार जलाशय 89.32% भरा है, 12 गेट 3 फीट तक खोले गए हैं। मुरुमसिल्ली 100% भर गया है। दुधावा और सोंढूर से भी पानी लगातार छोड़ा जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations