महानदी जल बटवारे को लेकर जस्टिसों ने किया दौरा :
त्वरित खबरे :

22 अप्रैल 2023

दुर्ग /छ.ग. राज्य एवं उड़ीसा राज्य के मध्य महानदी जल बटवारे को लेकर चल रहे न्यायालयीन प्रकरण के अंतर्गत गठित महानदी जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस श्री ए.एम. खानविलकर एवं सदस्य जस्टिस  रवि रंजन, जस्टिस श्रीमती इन्द्रमीत कौर, जस्टिस  ए.के. पाठक का ने प्रथम चरण का आज धमधा विकासखण्ड के ग्राम टेमरी का दौरा किया। साथ ही न्यायाधीशों द्वारा टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर छ.ग. राज्य के जल संसाधन विभाग के सचिव  अनबलगन पी., कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके, जल संसाधन  राकेश नगरिया, मुख्य अभियंता महानदी जलाशय परियोजना  समीर जार्ज, मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर  दिनेश कुमार भगोरिया, अधीक्षण अभियंता  सुरेश कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता एवं उड़ीसा राज्य से जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा दुर्ग जिले के अन्य विभागो के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations