मध्य प्रदेश में सड़क हादस थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहडोल जिले से सामने आया है, जहां बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 15 से अधिक बाराती घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल, यह घाटन सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट की है। बताया जा रहा है कि बरातियों से भरी बस डिंडौरी जिले के गोपालपुर से लौट रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई से नीचे गिर गई, जिससे बारातियों में चीख पुकार मच गई। वहीं इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-100 और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज जारी है। जबकि दो लोगों हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस काे व्यवस्थित किया।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations