मारपीट और पैसे बांटने का आरोप....दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज....आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता.....
त्वरित ख़बरें

 रायपुर-  सरस्वती नगर थाने में बुधवार शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए| बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है| वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया. थाने में पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई|

थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे |ये विवाद कोटा के टीचर कालोनी से शुरू था|वहीं मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है |

मामले की जानकारी देते हुए आजाद चौक थाना इलाके के CSP मयंक गुर्जर ने बताया कि भवानी नगर एरिया में विवाद होने और पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी मिली थी| राजनीतिक दलों के लोगों के बीच विवाद हुआ था| पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया| दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है. मामले की जांच की जा रही है |


YOUR REACTION?

Facebook Conversations