मारा ब्लेड मेरी बहन को घुमाता है कहकर :
त्वरित खबरे :

5/अगस्त /2022

छत्तीसगढ़ के कोरबा में युवक पर एक लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बदमाश ने उस पर चाकू से वार किए और साथियों के साथ मिलकर खूब पीटा भी है। उसका कहना था कि तू मेरी बहन को बाइक से घुमाता है। मैं आज तुझे छोडूंगा नहीं। मामला माणिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार क्षेत्र का रहने वाला विशाल गुरुवार शाम को बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह बाजार करके लौट रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। उसमें से एक लड़के ने उसे कहा कि तू मेरी बहर को बाइक में घुमाता है। चल मैं आज तुझे बताता हूं और फिर उसने युवक पर ब्लेड से हमला किया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा भी।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित विशाल ने पुलिस से भी मामले की शिकायत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहे हैं। मैं किसी लड़की को बाइक में नहीं घुमाता हूं। पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन आरोपियों को थाने भी बुलाया था। मगर बिना कार्रवाई के ही उसे उन्हें छोड़ दिया गया है। आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

हमले में युवक के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। - Dainik Bhaskar

हमले में युवक के गले और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations